Yog aur Svasth Jivan : Class 7

· Booksclinic Publishing
৫.০
১৩টি রিভিউ
ই-বুক
92
পৃষ্ঠা
রেটিং ও রিভিউ যাচাই করা হয়নি  আরও জানুন

এই ই-বুকের বিষয়ে

"योग और स्वस्थ जीवन" पुस्तक प्रस्तुत करने में हमें हार्दिक हर्ष प्रतीत हो रहा है । यह पुस्तक सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित है । योग लगभग 5000 वर्षों से भारत में शुरू हुआ था, योग के जनक आदिनाथ शिव है । इसका उपयोग व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र को स्वस्थ और समृद्ध बनाए रखने के लिए किया जाता है । यह संपूर्ण स्वास्थ्य शारीरिक, मानसिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य को प्रदान करने वाला है । पहला "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" 21 जून 2015 को पूरे विश्व में 177 देशों के समर्थन से मनाया गया था ।

योगाभ्यास विद्यालयों में औपचारिक तरीके से कराया जाता था लेकिन वर्तमान में इसकी महत्ता और आवश्यकता को देखते हुए विद्यालयों में योग शिक्षा कक्षा-3 से लेकर कक्षा-12 तक के विद्यालयों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है ।

इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को योग की जानकारी सरल शब्दों में देना, योग को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना है । यह पुस्तक विद्यार्थियों के दैनिक जीवन को स्वस्थ बनाने के भाव से लिखी गई है । इस पुस्तक में कुल 3 यूनिट है, प्रथम यूनिट में योग का परिचय आदि अन्य जानकारियां दी गई हैं, द्वितीय यूनिट में योग के आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि के अभ्यास की जानकारी दी गई है, तृतीय यूनिट में पाठ्यक्रम संबंधित प्रश्नोत्तरी और अभ्यास (exercise), कार्य योजना (Project), क्रियाकलाप (Activity) दिए गए हैं जिससे विद्यार्थियों को अपना अनुभव लिखने का अवसर मिलेगा, योग से स्वयं के लाभ का मूल्यांकन भी कर पायेंगे, साथ ही साथ विद्यार्थी अभ्यास करके योग के क्षेत्र में आगे बढ़ सके । विद्यार्थियों से निवेदन है अपने जीवन में योग के नियमों का पालन करते हुए सकारात्मक, प्रसन्नता पूर्ण स्वस्थ जीवन जिए और अपने जीवन को सफल बनाएं, आप पर प्रकृति माँ की कृपा हमेशा बनी रहे ।

রেটিং ও পর্যালোচনাগুলি

৫.০
১৩টি রিভিউ

ই-বুকে রেটিং দিন

আপনার মতামত জানান।

পঠন তথ্য

স্মার্টফোন এবং ট্যাবলেট
Android এবং iPad/iPhone এর জন্য Google Play বই অ্যাপ ইনস্টল করুন। এটি আপনার অ্যাকাউন্টের সাথে অটোমেটিক সিঙ্ক হয় ও আপনি অনলাইন বা অফলাইন যাই থাকুন না কেন আপনাকে পড়তে দেয়।
ল্যাপটপ ও কম্পিউটার
Google Play থেকে কেনা অডিওবুক আপনি কম্পিউটারের ওয়েব ব্রাউজারে শুনতে পারেন।
eReader এবং অন্যান্য ডিভাইস
Kobo eReaders-এর মতো e-ink ডিভাইসে পড়তে, আপনাকে একটি ফাইল ডাউনলোড ও আপনার ডিভাইসে ট্রান্সফার করতে হবে। ব্যবহারকারীর উদ্দেশ্যে তৈরি সহায়তা কেন্দ্রতে দেওয়া নির্দেশাবলী অনুসরণ করে যেসব eReader-এ ফাইল পড়া যাবে সেখানে ট্রান্সফার করুন।