Warren Buffett Ke Management Rahasya

· Manjul Publishing
ປຶ້ມອີບຸກ
132
ໜ້າ
ບໍ່ໄດ້ຢັ້ງຢືນການຈັດອັນດັບ ແລະ ຄຳຕິຊົມ ສຶກສາເພີ່ມເຕີມ

ກ່ຽວກັບປຶ້ມ e-book ນີ້

यह पुस्तक आपको बताती है कि वॉरेन ब़फेट अपने जीवन, अपने व्यवसाय और उन लोगों का प्रबंधन कैसे करते हैं, जो पूरी दुनिया में बर्कशायर हैथवे के 2,33,000 कर्मचारियों का प्रबंधन करते हैं। आज बहुत से निवेशक और दिग्गज कंपनियाँ असफल हो रही हैं, लेकिन वर्तमान आर्थिक परिवेश में भी वॉरेन ब़फेट अपने जीवन के सभी पहलुओं में सफल नज़र आते हैं। मैरी ब़फेट और डेविड क्लार्क ने वॉरेन के व्यक्तिगत और व्यावसायिक प्रबंधन के दर्शन पर यह पहली पुस्तक लिखी है, जिसमें वे बताते हैं कि वॉरेन ब़फेट की सफलता का रहस्य क्या है, वे किन नीतियों पर चलते हैं और आप उनका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। लेखकों ने वॉरेन ब़फेट के जीवन और करियर का विश्लेषण करके उनके निर्णय लेने की प्रक्रिया पर रोशनी डाली है। वे बताते हैं कि वॉरेन किस तरह निर्णय लेते हैं और अपनी एकाग्रता बनाए रखते हैं। वे ब़फेट के नेतृत्व गुणों का अध्ययन करके यह उजागर करते हैं कि उन्होंने अपनी सीखी बातों को जीत के फ़ॉर्मूले में कैसे बदला और न स़िर्फ एक बेजोड़ मैनेजर बने, बल्कि संसार के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक भी बन गए।

ກ່ຽວກັບຜູ້ຂຽນ

मैरी ब़फेट प्रसिद्ध निवेशक वॉरेन ब़फेट की निवेश तकनीकों पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त लेखिका और वक्ता हैं। वे मल्टीमिलियन डॉलर की एक फ़िल्म एडिटिंग कंपनी की सीईओ भी हैं, जिसके ग्राहकों में कोका-कोला से लेकर मैडोना तक शामिल हैं। वे वर्तमान में सैन्टा मोनिका, कैलिफ़ोर्निया में रहती हैं। 

डेविड क्लार्क तीस साल से ज़्यादा समय से पोर्टफ़ोलियो मैनेजर और ब़फेट परिवार के मित्र हैं तथा उन्हें वॉरेन ब़फेट की निवेश तकनीकों का अग्रणी जानकार माना जाता है। वे ब़फेट के गृहनगर ओमाहा, नेब्रास्का में रहते हैं।

ໃຫ້ຄະແນນ e-book ນີ້

ບອກພວກເຮົາວ່າທ່ານຄິດແນວໃດ.

ອ່ານ​ຂໍ້​ມູນ​ຂ່າວ​ສານ

ສະມາດໂຟນ ແລະ ແທັບເລັດ
ຕິດຕັ້ງ ແອັບ Google Play Books ສຳລັບ Android ແລະ iPad/iPhone. ມັນຊິ້ງຂໍ້ມູນໂດຍອັດຕະໂນມັດກັບບັນຊີຂອງທ່ານ ແລະ ອະນຸຍາດໃຫ້ທ່ານອ່ານທາງອອນລາຍ ຫຼື ແບບອອບລາຍໄດ້ ບໍ່ວ່າທ່ານຈະຢູ່ໃສ.
ແລັບທັອບ ແລະ ຄອມພິວເຕີ
ທ່ານສາມາດຟັງປຶ້ມສຽງທີ່ຊື້ໃນ Google Play ໂດຍໃຊ້ໂປຣແກຣມທ່ອງເວັບຂອງຄອມພິວເຕີຂອງທ່ານໄດ້.
eReaders ແລະອຸປະກອນອື່ນໆ
ເພື່ອອ່ານໃນອຸປະກອນ e-ink ເຊັ່ນ: Kobo eReader, ທ່ານຈຳເປັນຕ້ອງດາວໂຫຼດໄຟລ໌ ແລະ ໂອນຍ້າຍມັນໄປໃສ່ອຸປະກອນຂອງທ່ານກ່ອນ. ປະຕິບັດຕາມຄຳແນະນຳລະອຽດຂອງ ສູນຊ່ວຍເຫຼືອ ເພື່ອໂອນຍ້າຍໄຟລ໌ໄໃສ່ eReader ທີ່ຮອງຮັບ.

ເພີ່ມເຕີມຈາກ Mary Buffett