Uttar Pradesh Mein Bhoomi Sudhar

· Rajmangal Prakashan
5.0
1 รีวิว
eBook
120
หน้า
คะแนนและรีวิวไม่ได้รับการตรวจสอบยืนยัน  ดูข้อมูลเพิ่มเติม

เกี่ยวกับ eBook เล่มนี้

प्रस्तुत पुस्तक, उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का ग्रामीण समुदाय पर प्रभाव का आलोचनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करती है। यह अध्ययन दो भागों में विभाजित है; प्रथम तीन अध्याय उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार के अधिनियमों के अधिनियमित होने एवं क्रियान्वयन से संबंधित हैं, जबकि द्वितीय भाग के तीन अध्याय उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का ग्रामीण समुदाय पर प्रभाव से संबंधित है। इस पुस्तक में भूमि सुधार को एक सामाजिक नीति के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है। यह पुस्तक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के डॉक्टोरल शोध प्रबंध का पुस्तकीय रूप है। प्रस्तुत अध्ययन को पूर्ण करने में सयाजी राव गायकवाड़ केन्द्रीय ग्रन्थालय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, केंद्रीय पुस्तकालय इलाहाबाद विश्वविद्यालय, केंद्रीय राज्य पुस्तकालय, इलाहाबाद, टैगोर पुस्तकालय लखनऊ विश्वविद्यालय, केन्द्रीय पुस्तकालय काशी विद्यापीठ लखनऊ, राष्ट्रीय अभिलेखागार नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश प्रादेशिक अभिलेखागार लखनऊ, क्षेत्रीय अभिलेखगार वाराणसी एवं इलाहाबाद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभारी हूँ, जिनके सहयोग से महत्वपूर्ण दस्तावेज और संबंधित ग्रन्थ के अध्ययन का अवसर प्राप्त हुआ। इसके साथ मैं उन सभी विद्वानों का आभारी हूँ, जिनकी पुस्तकों ने इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग प्रदान किया। मैं भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली का आभारी हूँ, जिसके वित्तीय सहयोग से यह अध्ययन पूर्ण हो सका।

การให้คะแนนและรีวิว

5.0
1 รีวิว

เกี่ยวกับผู้แต่ง

जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा बिहार में सहायक प्रोफेसर, देवरिया जनपद के नोनापर निवासी डॉ. रितेश्वर नाथ तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा देवरिया के सरस्वती विद्या मंदिर और राजकीय इंटर कॉलेज से हुई है। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय(BHU) से इतिहास विषय मे स्नातक, स्नाकोत्तर और शोध की उपाधि प्राप्त की है। स्नाकोत्तर(इतिहास) की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया गया था। आप ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पास की है। आप भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के शोध अध्येता रहे हैं। आपको बिहार के तात्कालिक राज्यपाल और वर्तमान महामहिम राष्ट्पति द्वारा सास्वत सम्मान से 2016 में सम्मानित किया जा चुका है। आपके 10 से अधिक शोध पत्र विभिन्न अंर्तराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

ให้คะแนน eBook นี้

แสดงความเห็นของคุณให้เรารับรู้

ข้อมูลในการอ่าน

สมาร์ทโฟนและแท็บเล็ต
ติดตั้งแอป Google Play Books สำหรับ Android และ iPad/iPhone แอปจะซิงค์โดยอัตโนมัติกับบัญชีของคุณ และช่วยให้คุณอ่านแบบออนไลน์หรือออฟไลน์ได้ทุกที่
แล็ปท็อปและคอมพิวเตอร์
คุณฟังหนังสือเสียงที่ซื้อจาก Google Play โดยใช้เว็บเบราว์เซอร์ในคอมพิวเตอร์ได้
eReader และอุปกรณ์อื่นๆ
หากต้องการอ่านบนอุปกรณ์ e-ink เช่น Kobo eReader คุณจะต้องดาวน์โหลดและโอนไฟล์ไปยังอุปกรณ์ของคุณ โปรดทำตามวิธีการอย่างละเอียดในศูนย์ช่วยเหลือเพื่อโอนไฟล์ไปยัง eReader ที่รองรับ