My Dear Zindagi

· Anand Singh Mehra
4.7
3 రివ్యూలు
ఈ-బుక్
51
పేజీలు
రేటింగ్‌లు, రివ్యూలు వెరిఫై చేయబడలేదు  మరింత తెలుసుకోండి

ఈ ఇ-పుస్తకం గురించి

आम और रोज़मर्रा की लघु कहानियों का सँग्रह है –My Dear ज़िन्दगी  हमारे चारो ओर कहानियाँ ही कहानियाँ है। हर इंसान की अपनी एक कहानी है जो वह सुनाना और बताना चाहता है।  कितनी कहानियाँ यूँ ही मन ही मन में दबी रह जाती है और कई कहानियाँ जगजाहिर हो जाती है। 

आज की इस तेज रफ़्तार ज़िन्दगी में हम अपनी ही ज़िन्दगी को नहीं संभाल पा रहे है तो दूसरों की ज़िन्दगी को महसूस करने का वक्त कहाँ मिलेगा ? इस भागमभाग में हमने अब महसूस करना छोड़ दिया है , अब हम रील्स स्क्रॉल करने में ही खुश है। धैर्य धीरे -धीरे सबका जवाब दे रहा है और बेचैनियों का आलम गजब है कि सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं है। इंस्टेंट कॉफ़ी की जैसी हमारी ज़िन्दगी बिना पके धुएँ के गुबार की तरह लग रही है। हम समझ रहे है कि हम लोगों से घिरे है लेकिन धीरे -धीरे नितांत अकेले हो रहे है। ज़िन्दगी हमें एक ऐसी आभासी दुनिया की तरफ ले जा रही है - जहाँ सब कुछ धुआँ धुआँ हैं।  

पुस्तक में ऐसी कहानियों को संकलित करने का प्रयास किया है जिन्हे हम और आप, जानते है , देखते है और सुनते है। कहानियों को विस्तार रूप से भी लिखा जा सकता था , मगर वर्तमान परिवेश में ज्यादातर लोगो के पास समय का अत्यंत अभाव है और पाठक भी लघु कथायें ही पढ़ना चाहते है।  पच्चीस कहानियों में से कोई न कोई कहानी पढ़कर आपको महसूस होगा कि आप या आपके आसपास की ही तो कहानी है और अगर ऐसा होता है तो लगेगा कि लिखना सार्थक हो गया।  


రేటింగ్‌లు మరియు రివ్యూలు

4.7
3 రివ్యూలు

రచయిత పరిచయం

आनन्द मेहरा भी बिल्कुल एक आम इंसान की तरह है।  नौकरी और परिवार के बीच की जद्दोजेहद उनके साथ भी चलती रहती है।  जब भी थोड़ा मौका मिलता है , कलम लेकर लेखन की दुनिया में प्रवेश कर लेते है। लिखना उनका शौक है - भावनायें जब हिलोरे मारती है तो फिर कलम, शब्दों को साथ लेकर पिरोने लगते है - कभी कविताओं के रूप में या फिर कभी कहानी के रूप में। 

 

पहाड़ो से निकलकर शहरो में जीवन व्यापन वक्त की माँग भी है और मजबूरी भी। वो खुद को कवि या लेखक नहीं मानते , उन्हें तो बस लिखना अच्छा लगता हैं। लिखना उनके लिये स्ट्रेस बस्टर का काम करता हैं। रोज़मर्रा की भागमभाग उनके लिए भी सबके जैसी ही है , मगर , वो अपने लिखने के शौक को बरक़रार रखे है। अपने कविताओं के ब्लॉग - "कारवाँ जारी है " में लगभग पाँच सौ कविताएँ लिख चुके है और छः किताबें - " इंद्रधनुष " , " मिगमीर सेरिंग और २१ अन्य कहानियाँ " , " बुराँश के फूल " , " सफ़ेद बुराँश " , " कलम " , " Happiness 1.1 Reloaded " प्रकाशित कर चुके है। 

 

पेशे से प्रबंधन में है और पहाड़ों से निकलकर नोएडा में सपरिवार रहते है।  


ఈ ఈ-బుక్‌కు రేటింగ్ ఇవ్వండి

మీ అభిప్రాయం మాకు తెలియజేయండి.

పఠన సమాచారం

స్మార్ట్‌ఫోన్‌లు, టాబ్లెట్‌లు
Android మరియు iPad/iPhone కోసం Google Play Books యాప్‌ ని ఇన్‌స్టాల్ చేయండి. ఇది మీ ఖాతాతో ఆటోమేటిక్‌గా సింక్ చేయబడుతుంది మరియు మీరు ఆన్‌లైన్‌లో ఉన్నా లేదా ఆఫ్‌లైన్‌లో ఉన్నా చదవడానికి మిమ్మల్ని అనుమతిస్తుంది.
ల్యాప్‌టాప్‌లు, కంప్యూటర్‌లు
మీ కంప్యూటర్ వెబ్ బ్రౌజర్ ఉపయోగించి Google Playలో కొనుగోలు చేసిన ఆడియోబుక్‌లను మీరు వినవచ్చు.
eReaders మరియు ఇతర పరికరాలు
Kobo eReaders వంటి e-ink పరికరాలలో చదవడానికి, మీరు ఫైల్‌ను డౌన్‌లోడ్ చేసి, దాన్ని మీ పరికరానికి బదిలీ చేయాలి. సపోర్ట్ చేయబడే ఈ-రీడర్‌లకు ఫైళ్లను బదిలీ చేయడానికి వివరణాత్మక సహాయ కేంద్రం సూచనలను ఫాలో చేయండి.

Anand Mehra నుండి మరిన్ని