Madhu Anjuri (Kavya Sangrah)

· Sahityapedia Publishing
5.0
38ଟି ସମୀକ୍ଷା
ଇବୁକ୍
161
ପୃଷ୍ଠାଗୁଡ଼ିକ
ରେଟିଂ ଓ ସମୀକ୍ଷାଗୁଡ଼ିକୁ ଯାଞ୍ଚ କରାଯାଇନାହିଁ  ଅଧିକ ଜାଣନ୍ତୁ

ଏହି ଇବୁକ୍ ବିଷୟରେ

काव्य वाटिका का पहला पुष्प ही समस्त शंकाओं का शमन करने वाले आषुतोष अमिताभ आदिनाथ देवाधिदेव आदिमहादेव शंकर भगवान शिवशम्भू को अर्पित होना ही इस तथ्य का प्रमाण है कि रचनाकार डाॅ. मधु त्रिवेदी की भागीरथी लेखनी से निकलने वाली शब्द गंगा ऊंचाई के सोपान से अपने मार्ग पर अग्रसर होते हुए हमें आल्हादित करने वाली पावन अनुभूतियों के तीर्थों का दर्शन कराने वाली है।


लोक परलोक के जटिल विषयों को समेटे रचनाओं के शीर्षक, बीज सूत्र की भांति पथ प्रदर्शन के एक अभिनव प्रयोग को इंगित करते हुए बता देते हैं कि स्व व आत्म अध्ययन करने वाले स्वाध्यायी किस प्रकार आध्यात्मिक वीथियों से लोक कल्याण की मुख्य धारा का मार्ग प्रशस्त व प्रकाशित कर देते हैं।


एक और विशेषता आकर्षण का केंद्र है कि लेखिका ने अपनी लेखनी में न केवल राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत वीर रस एवं ईश्वर से सीधे संवाद आधारित आध्यात्मिक अनुभूति और देश-दुनियांँ की भूत व वर्तमान स्थिति पर एक समाज विज्ञानी के रूप में चिंतन आधारित विभिन्न विषयों को उत्कीर्णित किया है वरन् बाल्यकाल से लेकर तरूणी होते हुए मां बनने तक के नारी मन में उठने वाले भावनाओं के उद्वेग और युवाओं की आकांक्षाओं आधारित अपेक्षाओं की काव्यमयी प्रस्तुती इस प्रकार की है कि जब वे बालकों के लिये लिखती हैं तो बालक बन जाती है, युवाओं के लिये लिखती हैं तो युवा बन जाती है। इसी प्रकार नारी अत्याचार पर दुखी होती है, राष्ट्र नायकों के प्रति श्रद्धानत होती हैं, युवाओं को अन्याय के विरूद्ध खड़ा होने को प्रेरित करती है, अपनी स्मृतियों की पिटारी को उलटते पलटते मिलने वाली मुख बाधित लेखनी उनको संबल देती है और मधु उस तूलिका को थामे स्व की तलाश करते हुए अपने शब्द शिल्प संसार की रचना करती है जो आज आपके हाथों में प्रस्तुत है।

ମୂଲ୍ୟାଙ୍କନ ଓ ସମୀକ୍ଷା

5.0
38ଟି ସମୀକ୍ଷା

ଏହି ଇବୁକ୍‍କୁ ମୂଲ୍ୟାଙ୍କନ କରନ୍ତୁ

ଆପଣ କଣ ଭାବୁଛନ୍ତି ତାହା ଆମକୁ ଜଣାନ୍ତୁ।

ପଢ଼ିବା ପାଇଁ ତଥ୍ୟ

ସ୍ମାର୍ଟଫୋନ ଓ ଟାବଲେଟ
Google Play Books ଆପ୍କୁ, AndroidiPad/iPhone ପାଇଁ ଇନଷ୍ଟଲ୍ କରନ୍ତୁ। ଏହା ସ୍ଵଚାଳିତ ଭାବେ ଆପଣଙ୍କ ଆକାଉଣ୍ଟରେ ସିଙ୍କ ହୋ‍ଇଯିବ ଏବଂ ଆପଣ ଯେଉଁଠି ଥାଆନ୍ତୁ ନା କାହିଁକି ଆନଲାଇନ୍ କିମ୍ବା ଅଫଲାଇନ୍‍ରେ ପଢ଼ିବା ପାଇଁ ଅନୁମତି ଦେବ।
ଲାପଟପ ଓ କମ୍ପ୍ୟୁଟର
ନିଜର କମ୍ପ୍ୟୁଟର୍‍ରେ ଥିବା ୱେବ୍ ବ୍ରାଉଜର୍‍କୁ ବ୍ୟବହାର କରି Google Playରୁ କିଣିଥିବା ଅଡିଓବୁକ୍‍କୁ ଆପଣ ଶୁଣିପାରିବେ।
ଇ-ରିଡର୍ ଓ ଅନ୍ୟ ଡିଭାଇସ୍‍ଗୁଡ଼ିକ
Kobo eReaders ପରି e-ink ଡିଭାଇସଗୁଡ଼ିକରେ ପଢ଼ିବା ପାଇଁ, ଆପଣଙ୍କୁ ଏକ ଫାଇଲ ଡାଉନଲୋଡ କରି ଏହାକୁ ଆପଣଙ୍କ ଡିଭାଇସକୁ ଟ୍ରାନ୍ସଫର କରିବାକୁ ହେବ। ସମର୍ଥିତ eReadersକୁ ଫାଇଲଗୁଡ଼ିକ ଟ୍ରାନ୍ସଫର କରିବା ପାଇଁ ସହାୟତା କେନ୍ଦ୍ରରେ ଥିବା ସବିଶେଷ ନିର୍ଦ୍ଦେଶାବଳୀକୁ ଅନୁସରଣ କରନ୍ତୁ।