Delhi File

· Sunflower Books
5,0
1 review
E-boek
119
Pagina's
Beoordelingen en reviews worden niet geverifieerd. Meer informatie

Over dit e-boek

दुनिया का कोई-सा भी इलाका ऐसा नहीं है जिसकी अपनी कहानियां न हो। प्राचीन कहानियां हैं। लोककथाएं हैं। क्षेत्रीय भाषा में लोगों की जुबान पर अनेक कहानियां हैं। बच्चों के लिए अलग और बड़ों के लिए अलग। तरह-तरह की कहानियां हैं। लोक समाज की कहानियां हैं। धर्म-कर्म की कहानियां हैं। द्वेष प्रेम की कहानियां हैं। ज्ञान-विज्ञान की कहानियां हैं। युद्ध की कहानियां हैं। रूठने-मनाने की ढेरों कहानियां हैं। कहने का मतलब है दुनिया एक कहानी है, हम सबकी जुबानी है।

          सामाजिक विधि-विधान किसी भी संविधान से ऊपर नहीं है। समाज परिवर्तनशील है। समय के साथ गतिमान रहता है। आचार-व्यवहार, खान-पान, रीति-रिवाज, धार्मिक आस्था, पहनावा, परिवहन के संसाधन, घर-द्वार और न जाने कितने ही पहलू वक्त के साथ बदल जाते हैं। इन सबके बावजूद संविधान नहीं बदलता। यही कारण है कि वक्त के साथ कथाओं के आवरण भी बदल जाते हैं। जिस गति से समाज बदलता है उससे अधिक रफ्तार से लेखक की लेखनी चलाई पड़ती है। एक छोटा-सा बदलाव अनगिनत पहलूओं के दरवाजे खोल देता है। लेखक इन्हें दरवाजों, दरारों, दरख्तों, गवाक्षों, और कल्पनाओं के भंवर में डूबकर जो कुछ अपने पाठकों के सामने परोसता है वह आम आदमी की सोच से इतर होता है। बड़ा होता है। 

          महत्वपूर्ण पहलू यह है कि कहानियों का आधार प्राचीन काल से एक जैसा ही है बस उसे प्रस्तुत करने के ढंग बदलते रहते हैं। भाषा बदलती रही है। शब्दों का समायोजन बदलता रहा है। पाठक को हर युग कहानियां पसंद आती हैं। सबक मिले या न मिले मनोरंजन होना चाहिए। ऑफिस आने-जाने का सफर कहानियां पढ़ते-पढ़ते बीत जाए तो बात ही क्या है। शौकिन युवा ऐसे समय का सदुपयोग करते हैं। 

          आपके सामने है। इसमें विभिन्न हालातों से संबंधित कहानियां हैं। आपको कैसा लगा यह कहानी संग्रह, मुझे अवश्य बताइएगा।f

Beoordelingen en reviews

5,0
1 review

Over de auteur

Dr Sandeep Kumar Sharma

Dit e-boek beoordelen

Geef ons je mening.

Informatie over lezen

Smartphones en tablets
Installeer de Google Play Boeken-app voor Android en iPad/iPhone. De app wordt automatisch gesynchroniseerd met je account en met de app kun je online of offline lezen, waar je ook bent.
Laptops en computers
Via de webbrowser van je computer kun je luisteren naar audioboeken die je hebt gekocht op Google Play.
eReaders en andere apparaten
Als je wilt lezen op e-ink-apparaten zoals e-readers van Kobo, moet je een bestand downloaden en overzetten naar je apparaat. Volg de gedetailleerde instructies in het Helpcentrum om de bestanden over te zetten op ondersteunde e-readers.