Bal Mann

· Uttkarsh Prakashan
5.0
2ଟି ସମୀକ୍ଷା
ଇବୁକ୍
36
ପୃଷ୍ଠାଗୁଡ଼ିକ
ରେଟିଂ ଓ ସମୀକ୍ଷାଗୁଡ଼ିକୁ ଯାଞ୍ଚ କରାଯାଇନାହିଁ  ଅଧିକ ଜାଣନ୍ତୁ

ଏହି ଇବୁକ୍ ବିଷୟରେ

जब मेरे दूसरे पोते अथर्व का जन्म हुआ 2013 में तो अनायास ही मन में विचार आया कि मुझे कुछ बाल कविताएं भी लिखनी चाहियें। ताबड़तोड़ पांच-सात कविताएं मैंने लिखीं भी। फिर कुछ व्यवधान आ गया । कलम की दिशा बदलती चली गई। धीरे-धीरे कुछ और भी कविताएं लिखीं। प्रकाशन का विचार देर से आया। इस बीच में दो काव्य संग्रह भी प्रकाशित हुए। यूँ तो बालकों के ऊपर बहुत सी पुस्तकें हैं, पर प्रकाश कृत ‘बालमन’ हर आयु के बालकों के लिए लिखी है। छोटे से बड़े होते बच्चों के लिए क्रमवार ये रचनाएं हैं। इस पुस्तक में कुछ ऐसी रचनाएं भी हैं जिनको मैं कहानियाँ बना-बना कर बच्चों को उनके बचपन में सुनाया करता था और बच्चों को मैंने उन कहानियों को सुनते आनंदित होते भी देखा और बार-बार उन्हीं कहानियों को सुनाने का आग्रह करते देखा। नयी ।ठब्, बन्ने मियां और भालू, बेचारा वाॅचमैन, चिड़िया का घोंसला और कौवा आदि ऐसी ही रचनाएं हैं। तो कुछ उन कहानियों को मैंने रचनाओं में परिवर्तित किया, जिनको हमने भी अपनी नानी दादी से सुना और आप सबने भी सुना होगा। एक तरह से मैंने उन्हें काव्य रचना के रूप में पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है। चल मेरी ढोलक ठुम्मक ठुम, ठाकुर और ठकुरी नाई, जब कटार बनी दरांती आदि ऐसी ही कुछ रचनाएं हैं। बच्चों के साथ खेलना बतियाना उन्हें कहानी सुनाना ये सब हर दादा-दादी, नाना-नानी के लिए सौभाग्य की बातें हैं। एक स्वर्गीय आनंद जैसा है। लेकिन जब बच्चे बड़े होंगे और अपने बचपन को कुरेदेंगे, तब उन्हें ये अवश्य याद रहेगा कि उनके दादा-दादी उन्हें ये कविता या कहानी सुनाया करते थे। पर तब उन कविताओं को सुनाने वाले दादा-दादी जी व नानी नाना जी इस दुनिया में शायद ना हों। पर बच्चो हम नहीं भी होंगे, हमारी ये पुस्तक तुम्हें हमारी याद दिलाएगी। एक लेखक गद्य में पद्य में लिखने के बाद जब बाल साहित्य पर लिखता है तो उसे भी पूर्णता का एहसास होता है। बालकों के लिए कुछ लिखने के लिए एक लेखक को बालक ही बनना पड़ता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बाल साहित्य का होना व उसे पढ़ना अत्यंत आवश्यक है। इसको पढ़ कर बच्चे प्रकृति प्रेमी बनते हैं। पक्षी प्रेमी बनते हैं। प्रेम, त्याग, करुणा, सहयोग की भाषा से वे रूबरू होते हैं। बच्चे कल की नींव हैं। कल का भविष्य हैं। उन्हें अपनी उम्र में एक अच्छा बाल साहित्य पढ़ने को मिलना ही चाहिए। सीधी सच्ची व सरल भाषा में लिखी बाल रचनाएं बालकों का मनोरंजन करती हैं। उनके ज्ञान में वृद्धि करती हैं और सकारात्मक ऊर्जा भी पैदा करती हैं। उन्हें समझदार बनाती हैं। मित्रो, ‘बालमन’ इसी दिशा में उठाया एक कदम है। प्रयास है। आरम्भ है पर अंत नहीं। .......प्रकाश चन्द्र गुप्ता

ମୂଲ୍ୟାଙ୍କନ ଓ ସମୀକ୍ଷା

5.0
2ଟି ସମୀକ୍ଷା

ଏହି ଇବୁକ୍‍କୁ ମୂଲ୍ୟାଙ୍କନ କରନ୍ତୁ

ଆପଣ କଣ ଭାବୁଛନ୍ତି ତାହା ଆମକୁ ଜଣାନ୍ତୁ।

ପଢ଼ିବା ପାଇଁ ତଥ୍ୟ

ସ୍ମାର୍ଟଫୋନ ଓ ଟାବଲେଟ
Google Play Books ଆପ୍କୁ, AndroidiPad/iPhone ପାଇଁ ଇନଷ୍ଟଲ୍ କରନ୍ତୁ। ଏହା ସ୍ଵଚାଳିତ ଭାବେ ଆପଣଙ୍କ ଆକାଉଣ୍ଟରେ ସିଙ୍କ ହୋ‍ଇଯିବ ଏବଂ ଆପଣ ଯେଉଁଠି ଥାଆନ୍ତୁ ନା କାହିଁକି ଆନଲାଇନ୍ କିମ୍ବା ଅଫଲାଇନ୍‍ରେ ପଢ଼ିବା ପାଇଁ ଅନୁମତି ଦେବ।
ଲାପଟପ ଓ କମ୍ପ୍ୟୁଟର
ନିଜର କମ୍ପ୍ୟୁଟର୍‍ରେ ଥିବା ୱେବ୍ ବ୍ରାଉଜର୍‍କୁ ବ୍ୟବହାର କରି Google Playରୁ କିଣିଥିବା ଅଡିଓବୁକ୍‍କୁ ଆପଣ ଶୁଣିପାରିବେ।
ଇ-ରିଡର୍ ଓ ଅନ୍ୟ ଡିଭାଇସ୍‍ଗୁଡ଼ିକ
Kobo eReaders ପରି e-ink ଡିଭାଇସଗୁଡ଼ିକରେ ପଢ଼ିବା ପାଇଁ, ଆପଣଙ୍କୁ ଏକ ଫାଇଲ ଡାଉନଲୋଡ କରି ଏହାକୁ ଆପଣଙ୍କ ଡିଭାଇସକୁ ଟ୍ରାନ୍ସଫର କରିବାକୁ ହେବ। ସମର୍ଥିତ eReadersକୁ ଫାଇଲଗୁଡ଼ିକ ଟ୍ରାନ୍ସଫର କରିବା ପାଇଁ ସହାୟତା କେନ୍ଦ୍ରରେ ଥିବା ସବିଶେଷ ନିର୍ଦ୍ଦେଶାବଳୀକୁ ଅନୁସରଣ କରନ୍ତୁ।