Anth Milan: Varsha uski barsath mei

· Notion Press
5.0
6 રિવ્યૂ
ઇ-પુસ્તક
114
પેજ
રેટિંગ અને રિવ્યૂ ચકાસેલા નથી વધુ જાણો

આ ઇ-પુસ્તક વિશે

कहानी में कविता

अभियान में दो किरदार एक दूसरे से दूर भटकते हैं, जिन्होंने कभी एक दूसरे को देखा तक नहीं होता सिवाय बचपन से आई अंजान अनुभूतियों के..। जिनकी प्रार्थनाओं ने उनको यह एहसास करा दिया कि वे दोनों हैं तो पर आँखों से ओझल यहीं कहीं, जो एक दूसरे की खोज में खोजते हुए वास्तविकता से गुजरेंगे।

सफ़र करता हुआ परिंदा अपने आप को अकेला पाता है, शुरू से सब के साथ होकर भी, जिसकी प्यास उसे नए रास्तों पर ले जाती है किसी की तलाश में जो खुद उसे ढूँढ़ रही है।

दोनों के इश्क को देखकर लगता है मानो वे कई जन्मो से ही नहीं कई दुनिया में से गुजरते हुए आज यहाँ हमारी दुनिया में घूम रहे हैं..।

 

..उन दोनों के प्रेम की गहराई ने अस्तित्व को तक छू लिया जो एक दूसरे को अदृश्य संदेश पहुँचाने लगी प्रकृति भी, वह कब मिले और अलग हो गए किस धारा में..। बचपन से ही दोनों को सब ओर दिखाई देने लगी वह प्यारी प्यास जो उनको एक अनोखी यात्रा के सफ़र की तैयारी कराने लगी।

 

दो नाव की उत्पत्ति एक साथ हुई, वे नौका साथ चली थीं जो एक समुद्र में बिछड़ गई और तलाश रही हैं खोजकर, कितने बचपन निकल गए मगर आज तक मिलन खेलने तड़प ही रहा है।

રેટિંગ અને રિવ્યૂ

5.0
6 રિવ્યૂ

લેખક વિશે

लिखने वाले के बारे में क्या कहूँ क्योंकि अभी यह बालक छोटा ही तो है फिर भी बुजुर्गों की लाठी लेकर चलता है। जिसकी कल्पना शक्ति, गूढ़ अंतरतम से आते अनुभव और प्रेममय बुध्दि इसे दूर-दूर के खेलते फूलों का सौन्दर्य दिखा देती है।

यह नृत्यकार लिखकर नाचता है बियाबान में भी और कभी मायूस होकर किसी डाली पर बैठकर पक्षियों के साथ ढलते सूर्य की ओर जाती तितलियों को देखता है।

..यह वो उड़ता हुआ यात्री है जो सागर में तैरते हुए नाचता गाता जाता है मछलियों के संग, और जब किसी टापू पर ठहरता है तो उसी जमीन पर पड़े रंगीन पत्थरों से कुछ लिख जाता है जो पहले से नया, अजीब, सुन्दर और असाधारण होता है।

और इसके आगे-पीछे ऐसा कुछ नहीं दिखाई देता जो इसे कोई पद या अवस्था दे, यह तो एक खिलता हुआ मुसाफिर जान पड़ता है, देखो उसके शांत चंचल चेहरे पर उसकी नम सरल आँखें किसी को तलाशती हुई देख मुस्कराकर विदा हो रही हैं।

આ ઇ-પુસ્તકને રેટિંગ આપો

તમે શું વિચારો છો અમને જણાવો.

માહિતી વાંચવી

સ્માર્ટફોન અને ટૅબ્લેટ
Android અને iPad/iPhone માટે Google Play Books ઍપ ઇન્સ્ટૉલ કરો. તે તમારા એકાઉન્ટ સાથે ઑટોમૅટિક રીતે સિંક થાય છે અને તમને જ્યાં પણ હો ત્યાં તમને ઑનલાઇન અથવા ઑફલાઇન વાંચવાની મંજૂરી આપે છે.
લૅપટૉપ અને કમ્પ્યુટર
Google Play પર ખરીદેલ ઑડિઓબુકને તમે તમારા કમ્પ્યુટરના વેબ બ્રાઉઝરનો ઉપયોગ કરીને સાંભળી શકો છો.
eReaders અને અન્ય ડિવાઇસ
Kobo ઇ-રીડર જેવા ઇ-ઇંક ડિવાઇસ પર વાંચવા માટે, તમારે ફાઇલને ડાઉનલોડ કરીને તમારા ડિવાઇસ પર ટ્રાન્સફર કરવાની જરૂર પડશે. સપોર્ટેડ ઇ-રીડર પર ફાઇલો ટ્રાન્સ્ફર કરવા માટે સહાયતા કેન્દ્રની વિગતવાર સૂચનાઓ અનુસરો.